First Adivasi woman pilot

आदिवासी लड़की बनी पहली कमर्शियल पायलट |

 

 

ओडिशा के माओवादी प्रभावित
मल्कानगिरी जिले की रहने वाली
एक लड़की ने ऐसा काम किया है | जिससे भविष्य में
कई लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी | 27 साल की यह आदिवासी लड़की व्यावसायिक
विमान उड़ाने वाली राज्य की पहली महिला बन
गई है| इस लड़की का नाम अनुप्रिया मधुमिता
लाकड़ा है जो मल्कानगिरी जिले के पुलिस
कांस्टेबल की बेटी है | उसका बचपन से पायलट
बनने का सपना था | जो इस महीने(सितंबर) इंडिगो
एयरलाइंस में बतौर को-पायलट के तौर पर
शामिल होने से पूरा हो गया |  मल्कानगिरी के
पुलिस कांस्टेबल मरीनियास लाकड़ा और मां
जिमाज यास्मीन लाकड़ा ने बेटी की इस उपलब्धि
पर कहा कि उसने ना केवल अपने परिवार को
बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है |
    

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने दी चेतावनी

Adivasi/Sadri shayari

Nagpuri l Sadri l jharkhandi l Adivasi shayari l Sadrishayari